इनरव्हील ने बच्चों की बोर्ड फीस दी तो रोटरी ने स्कूल के लिए पंखे
इनरव्हील क्लब उदयपुर ने आज विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर रेजीडेन्सी स्कूल की 13 निर्धन छात्राओं की बोर्ड फीस दी तो रोटरी क्लब उदयपुर ने स्कूल में पंखे लगाने का निर्णय लिया।

इनरव्हील क्लब उदयपुर ने आज विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर रेजीडेन्सी स्कूल की 13 निर्धन छात्राओं की बोर्ड फीस दी तो रोटरी क्लब उदयपुर ने स्कूल में पंखे लगाने का निर्णय लिया।
इनरव्हील क्लब अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़ ने रेजीडेन्सी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि क्लब निर्धन छात्र-छात्राओं के लिए हमेशा अग्रणी रहा है और आगे भी रहेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब उदयपुर अध्यक्ष बी.एल.मेहता ने बताया कि विद्यालय में गर्मी से निजात पाने के लिए पंखों की कमी को देखते हुए स्कूल में पंखे लगाने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर सचिव सुरेन्द्र जैन, इनरव्हील क्लब सचिव स्नेहलता साबला,नीतू सरूपरिया,सुन्दरी छतवानी सहित अनेक सदस्य एंव सदस्याएं उपस्थित थीं।