इनरव्हील क्लब उदयपुर को 'बालिका शिक्षा सर्वोच्च अवार्ड' सहित मिले 21 अवार्ड

ग्वालियर में आयोजित इनरव्हील डिस्ट्रीक्ट 305 की डिस्ट्रीक्ट एसेम्बली 'ज्योत्सना' में इनरव्हील क्लब, उदयपुर को बालिका शिक्षा का सर्वोच्च अवार्ड 'उमंग 2013-14' क्लब अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़ को डिस्ट्रीक्ट 305 की मोस्ट डेडिकेटेड एण्ड सिन्सियर प्रेसीडेन्ट तथा बेसट प्रेसीडेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। क्लब को रनिंग शिल्ड के साथ नकद पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

 | 
इनरव्हील क्लब उदयपुर को 'बालिका शिक्षा सर्वोच्च अवार्ड' सहित मिले 21 अवार्ड

ग्वालियर में आयोजित इनरव्हील डिस्ट्रीक्ट 305 की डिस्ट्रीक्ट एसेम्बली ‘ज्योत्सना’ में इनरव्हील क्लब, उदयपुर को बालिका शिक्षा का सर्वोच्च अवार्ड ‘उमंग 2013-14’ क्लब अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़ को डिस्ट्रीक्ट 305 की मोस्ट डेडिकेटेड एण्ड सिन्सियर प्रेसीडेन्ट तथा बेसट प्रेसीडेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। क्लब को रनिंग शिल्ड के साथ नकद पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त क्लब को चिकित्सा सहयोग, स्वरोजगार प्रशिक्षण, महिला कल्याण, पर्यावरण सुरक्षा, शिक्षा सहयोग, समाजसेवा, वी फोर वुमेन, चाइल्ड वेलफेयर, कला एवं संस्कृति, विकलांग सेवा, मीडिया पब्लिसिटी, इनरव्हील लोकप्रियकरण, इन्टरसिटी मीट ‘मिलन’ के साथ अनेक सदस्याओं को व्यक्तिगत अवार्डों से नवाजा गया। ये सम्मान इनरव्हील एसोसिएशन प्रेसीडेन्ट रश्मी शर्मा, डिस्ट्रीक्ट चेयरमेन कानन गोलेच्छा एवं डिस्ट्रीक्ट सचिव अनिता गर्ग ने प्रदान किये तथा शकुन्तला धाकड़, पुष्पा सेठ, स्नेहलता साबला, सुन्दरी छतवानी, सुरजीत कौर छाबड़ा, अरूणा जावरिया ने ग्रहण किये। यह जानकारी क्लब सचिव स्नेहलता साबला ने प्रदान की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News