बेकनी पुलिया नाले में गिरने पर मासूम की मौत
उदयपुर शहर में हुई तेज़ बारिश के दौरान बेकनी पुलिया के नाले में गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेकनी पुलिया निवासी छह वर्षीय आकिब पुत्र फारुख हुसैन शाम की बारिश के बाद अपने घर के बाहर बहने वाली पुलिया में अन्य बच्चो के साथ पानी को देखने गया था। वहीँ पर अनियंत्रित होकर नाले में गिर पड़ा। नाले में गिरने से सिर में चोट के बाद पानी में डूबकर बच्चे की मौत हो गई।

बताया जाता हे की बच्चे का शव पानी के तेज़ बहाव के साथ आधा किमी दूर तक बहता हुआ आयड़ नदी में जा गिरा। हादसे के बाद से ही बच्चे के परिजन और आसपास के लोगो ने पानी के बहाव की दिशा में नाले ने उसे ढूंढते रहे। करीब आधा किलोमीटर दूर आयड़ नागि में बच्चे के मिलते ही उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।