सेंटपॉल स्कूल के 92 बैच के विद्यार्थियों का अभिनव प्रयास

सेंटपॉल स्कूल में अध्ययन के दौरान मिली नैतिक शिक्षा का उपयोग करने का अवसर मिला तो सेंट पॉल स्कूल के क्लास ऑफ 92 बैंच के सहपाठियों ने बिना किसी हिचकि

 | 
सेंटपॉल स्कूल के 92 बैच के विद्यार्थियों का अभिनव प्रयास

सेंटपॉल स्कूल में अध्ययन के दौरान मिली नैतिक शिक्षा का उपयोग करने का अवसर मिला तो सेंट पॉल स्कूल के क्लास ऑफ 92 बैंच के सहपाठियों ने बिना किसी हिचकिचाहट के एक साथ मिलकर बांसवाड़ा से 65 किमी. सुदूर गांव जाम्बुड़ी के फातिमारानी विद्यालय में अध्ययनरत सभी 600 विद्यार्थियों को यनिफॉर्म उपलब्ध करा कर अपने शिक्षक द्वारा स्कूली शिक्षा के दौरान दी गई नैतिक शिक्षा को सार्थक सिद्ध कर दिखाया।

उस समय उस बैच के विद्यार्थी रहे मनु बसंल एवं राहुल भटनागर ने बताया कि क्लास ऑफ 92 बैच के सहपाठियों ने मिलकर 1961 में प्रारम्भ हुए फातिमारानी स्कूल, जाम्बुड़ी बांसवाड़ा में अध्ययनरत विद्यार्थियों पर निर्धन होने कारण उनके अभिभावक ध्यान नहीं दे पाते है जिस कारण वे पूरी शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते है और निर्धन होने के कारण विद्यार्थी बीच में शिक्षा अधूरी छोड़कर अर्थाेपार्जन के लिये गुजरात चले जाते है। ऐसे विद्यार्थियों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिये सभी 600 विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म उपलब्ध करायी।

इस अवसर पर जाम्बुड़ी विद्यालय के प्राचार्य फादर अमृतराज, उदयपुर सेंटपॉल स्कूल के फादर जॉर्ज वी.जे., राहुल भटनागर, मनु बंसल, नीरज श्रीमाल, कमल मेहता, गुरप्रीत, संगीत, नितिन चौहान, संदीप, अभिनव आदि मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News