आकाशवाणी उदयपुर का राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा निरीक्षण


आकाशवाणी उदयपुर का राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा निरीक्षण

गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा गुरूवार को आकाशवाणी, उदयपुर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर आकाशवाणी उदय

 
आकाशवाणी उदयपुर का राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा निरीक्षण

गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा गुरूवार को आकाशवाणी, उदयपुर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर आकाशवाणी उदयपुर एवं डॅूगरपुर के निदेशक एवं कार्यालयध्यक्ष राजेन्द्र नाहर ने निरीक्षण समिति को आकाशवाणी उदयपुर एवं डॅूगरपुर द्वारा राजभाषा हिन्दी के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यो के बारे में अवगत कराया। केन्द्र के तीनो संकाय अभियांत्रिकी संकाय, कार्यक्रम संकाय व मंत्रालयिक संकाय द्वारा राजभाषा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग हेतु किये जा रहे विशेष प्रयासो का भी उल्लेख किया।

श्री नाहर ने बताया कि आकाशवाणी उदयपुर से प्रकाशित होने वाली हिन्दी पत्रिका ‘मेवाड़ मंजरी’ को दो बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है व केन्द्र को हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये भी राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है। गृह मंत्रालय की निरीक्षण समिति ने भी वर्तमान में आकाशवाणी उदयपुर द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न कार्यो व आयोजनो की प्रशंसा की। इससे पूर्व निरीक्षण समिति के सहायक निदेशक श्री हरीश सिंह चौहान व अन्य सदस्यो का केन्द्र के राजभाषा अधिकारी श्री विनोद कुमार शर्मा ने स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय ने आगामी 30 जनवरी को उदयपुर शहर में आयोजित होने वाले संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान आायोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत में जानकारी दी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags