निरीक्षण अधिकारी ने औषधालय के मानक को राज्यभर में सर्वश्रेष्ठ बताया
आयुर्वेद विभाग के निरीक्षण अधिकारी एम.एल.शर्मा ने शनिवार को उदयपुर के आदर्श आयुर्वेद औषधालय (सिंधी बाजार) सहित धानमंडी, गोवर्धन विलास एवं चांदपोल स्थित औषधालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

आयुर्वेद विभाग के निरीक्षण अधिकारी एम.एल.शर्मा ने शनिवार को उदयपुर के आदर्श आयुर्वेद औषधालय (सिंधी बाजार) सहित धानमंडी, गोवर्धन विलास एवं चांदपोल स्थित औषधालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
डॉ. शर्मा ने औषधालयों में परामर्श, औषध उपलब्धता, वितरण एवं रोगी सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने सिंधी बाजार के आदर्श आयुर्वेद औषधालय के निरीक्षण के दौरान वहॉ की व्यवस्था को राज्य भर में श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि राज्य के अन्य चिकित्सालयों को भी अपनी श्रेष्ठ सेवाओं से संस्थानों को अग्रणी बनाने के प्रयास करने की जरूरत है।
उन्होंने आदर्श औषधालयों में संचालित पंचकर्म यूनिट, योग शिविर, प्रदर्शनी कक्ष सहित उपचार सेवाओं की उपलब्धता पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय औषधालयों में ऐसे नवचार बिरले ही चिकित्सा कर पाते है।
उन्होंने औषधालय प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने औषधालय स्टाफ से भी सेवाओं बाबत जानकारी ली।
डॉ.औदीच्य का मास्टर ट्रेनर के रुप में चयन – डॉ. शोभालाल औदीच्य का राज्य स्तरीय चिकित्सालय प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में चयन किया गया है। वे अब तक राज्य के ३०० से अधिक चिकित्साधिकारियों को प्रशिक्षण दे चुके हैं।