हरियाणा में पकड़ी गई कुंवारों को फंसाने वाली 'इंस्टा क्वीन, पुलिस वाले देते थे साथ, शादी का झांसा देकर फंसाती थी हनीट्रैप में...

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के फतेहाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। फतेहाबाद में हनीट्रैप गैंग बनाकर कुंवारे युवकों को फंसाने वाली ‘इंस्टा क्वीन’ को लेकर कई बड़े खुलासे सामने आयें हैं। 'इंस्टा क्वीन' रितु अपनी ID पर लगातार अश्लील वीडियो डालती रहती थी। उसने इंस्टा पर एक नहीं बल्कि तीन ID बनाई थी। जिन पर वह दूसरी महिलाओं के भी वीडियो डालती। रितु तीन बार अपनी इंस्टाग्राम ID का यूजरनेम चेंज कर चुकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, रितु पहले तो इंस्टा ID पर हर रोज इश्लील वीडियो डालती। फिर जैसे ही किसी कुंवारे लड़के का मैसेज आता तो उससे प्यार का झूठा नाटक करती। फिर उसे शादी का झांसा देकर हनीट्रैप में फंसाती और पैसे ठगती थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद की सिटी थाना पुलिस अब तक इस हनीट्रैप केस में हेड कांस्टेबल, HKRN के तहत लगे ड्राइवर व इस इंस्टा क्वीन रितु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज चुकी है। मामले में बाकी आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच के लिए SIT का भी गठन किया गया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, मामले एक अन्य पुलिसकर्मी का भी रोल बताया गया है। जिसके बारे में पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने इतना जरूर कहा कि मामले में शामिल सभी को पकड़ा जाएगा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। Haryana News

पुलिस जांच में हुए अब तक ये बड़े खुलासे…

युवक को फंसाया

जानकारी के मुताबिक, मामले में स्वामी नगर की एक महिला का भी नाम सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड में स्वामी नगर निवासी इस महिला पर दो केस भी दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि इस महिला के संपर्क में ढाणी ठोबा निवासी सतपाल के पड़ोसी शंकर पंघाल की पत्नी अजय देवी थी। शंकर व अजय देवी ने मिलकर सतपाल को झांसे में लिया था। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद उसको रितु से मिलवाया गया। सतपाल से कहा गया कि रितु का पति बीमार रहता है। वह कुछ ही दिनों का मेहमान है। उसके बाद सतपाल की शादी रितु से करवा दी जाएगी। इसीलिए सतपाल ने उस पर डेढ़ महीने में ही साढ़े तीन लाख रुपए खर्च कर दिए।

तीन लाख ठगे

जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद के गांव ढाणी ठोबा निवासी अविवाहित युवक सतपाल को शादी का झांसा देकर उसे जाल में फंसाया। उसे रूम पर बुलाकर उसके कपड़े उतारकर वीडियो बनाई और बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे झूठे रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर साढ़े तीन लाख रुपए ठग लिए गए। इसके बाद फिर धमकाकर ढाई लाख रुपए और ठगने चाहे। मगर उच्चाधिकारियों के मामला संज्ञान में आते ही उसके ढाई लाख रुपए बच गए। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, रितु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। वो पंजाबी गानों और सिंगर्स पसंद करती थी। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके गानों पर कई रील बने हुए थे।

रील बनाती

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रितु के इंस्टाग्राम पर 31 हजार 900 फॉलोअर्स हैं। वह साल 2024 में इंस्टाग्राम से अपनी इंस्टा ID ज्यादातर अश्लील वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं। Haryana News

हनीट्रैप का खुलासा…

पीड़ित से मिली जानकारी के अनुसार, उसने अपने भतीजे को इस ठगी के बारे में बताया। भतीजा हरियाणा पुलिस में होमगार्ड है। इसके बाद भतीजे ने उच्चाधिकारियों को घठना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित को कॉल कर गुरुनानकपुरा चौकी बुलाया और वहां उससे शिकायत ली। इसके बाद हुडा चौकी में बुलाकर बयान दर्ज किए गए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि इसके बाद बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुमित कुमार अपनी टीम के साथ मुझे चार मरला कॉलोनी स्थित महिला के घर लेकर गए। मामले से एसपी निकिता खट्‌टर के निर्देश पर हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, HKRN के तहत कार्यरत ड्राइवर सुनील कुमार और महिला रितु को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। Haryana News

SIT गठित की

मिली जानकारी के अनुसार, SP निकिता खट्टर ने इस मामले की जांच के लिए DSP संजय बिश्नोई के नेतृत्व में SIT का गठन किया है। DSP के साथ सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा व बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुमित कुमार को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। अब इस मामले में आगामी जांच SIT करेगी। SIT अपनी जांच पूरी करके रिपोर्ट SP निकिता खट्‌टर को सौंपेगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal