स्वच्छ पानी के लिये वाटर प्योरीफायर की स्थापना
सुन्दर देवी कोठारी चेरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांव कोयल तहसील कुम्भलगढ जिला राजसमंद में विद्यार्थीयों को स्वच्छ पानी मिले इसके लिए वाटर प्योरीफायर लगवाया गया जिसका लोकार्पण आज समाज सेविका कांता कोठारी द्वारा किया गया।

इससे स्कूल के 300 से अधिक विद्यार्थीयों को लाभ होगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री अरुण कोठारी, स्कूल के शिक्षकगण, विद्यार्थी, मुम्बई प्रवासी छोगा लाल मेहता, शान्ती लाल मेहता, मनीष मेहता व गांव के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।