दिव्यांगों को मतदान संबंधित सुविधाएं देने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिेकारी (कलक्टर) श्रीमती आनन्दी ने निर्देश दिए हैं कि निगम क्षेत्र में ऐसे मतदान केंद्र जहां 10 या 10 से अधिक दिव्यांग मतदाता है, उनकी मतदान केंद्रवार संख्या व सूची सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम गिर्वा एवं निर्वाचन रजिस्टर अधिकारी एडीएम सिटी उदयपुर को उपलब्ध कराई जाए।
 | 
उदयपुर नगर निगम चुनाव 2019 

उदयपुर, 13 नवंबर। नगर निकाय चुनाव के तहत नगर निगम उदयपुर में मतदान दिवस 16 नवंबर को दिव्यांग मतदाताओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सुगम मतदान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है।

जिला निर्वाचन अधिेकारी (कलक्टर) श्रीमती आनन्दी ने निर्देश दिए हैं कि निगम क्षेत्र में ऐसे मतदान केंद्र जहां 10 या 10 से अधिक दिव्यांग मतदाता है, उनकी मतदान केंद्रवार संख्या व सूची सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम गिर्वा एवं निर्वाचन रजिस्टर अधिकारी एडीएम सिटी उदयपुर को उपलब्ध कराई जाए।

कलक्टर के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा नारायण सेवा संस्थान की ओर से इन मतदान केंद्रों पर व्हील संबंधित बीएलओ व दिव्यांग प्रभारी को उपलब्ध कराई जाए तथा ऐसे मतदान केंद्रों पर दिव्यांग प्रभारी नियुक्त कर इनके नाम व मोबाइल नंबर आदि सहित सूची संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ व वाहन प्रभारी को भी उपलब्ध कराई जाए, जो उपलब्ध वाहनों के माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को उनके निवास से मतदान बूथ तक लाने ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों की सुविधार्थ स्काउट एंड गाइड की निःशुल्क सेवाएं ली जाए तथा मतदाता केंद्रों पर मतदान हेतु दिव्यांग मतदाताओं को प्राथमिकता प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News