समस्त विधालयों के लिये होगी अब एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (यू-डार्इस)
भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2012-13 से प्रांरभिक शिक्षा के डार्इस तथा माध्यमिक शिक्षा के सेमिस को एक ही कार्यक्रम में शामिल कर इसे यू-डार्इस नाम दिया गया है। जिला परियोजना समन्वयक मोहनलाल धोबी ने बताया कि जिला शिक्षा सूचना प्रणाली(डार्इस) भारत सरकार का कार्यक्रम है अत: राज्य में शिक्षा के अधिकार” कानून के परिप्रेक्ष्य […]
भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2012-13 से प्रांरभिक शिक्षा के डार्इस तथा माध्यमिक शिक्षा के सेमिस को एक ही कार्यक्रम में शामिल कर इसे यू-डार्इस नाम दिया गया है।
जिला परियोजना समन्वयक मोहनलाल धोबी ने बताया कि जिला शिक्षा सूचना प्रणाली(डार्इस) भारत सरकार का कार्यक्रम है अत: राज्य में शिक्षा के अधिकार” कानून के परिप्रेक्ष्य में जिले के समस्त सरकारी व गैर सरकारी (मान्यता व गैर मान्यता प्राप्त) प्रा. वि, उ. प्रा. वि, मा. वि., उ. मा. वि, मदरसा एवं केन्द्रीय बोर्ड के समस्त विधालय ( जिनमें कक्षा 1 से 12 का अध्ययन कराया जाता है) द्वारा इसमें वैध व विश्वसनीय सूचना भरी जाना आवश्यक है।
डाटा कैप्चर फार्मेट (डीसीएफ) के माध्यम से इन विधालयों में पढने वाले बच्चों एवं विधालय सम्बंधी विभिन्न जानकारी संकलित कर एकीकृत कम्प्यूटरीकृत डाटाबेस तैयार किया जाना है। जिससे बेहतर शैक्षिक नियोजन आगामी वर्षो में सुनिशिचत हो सके। भारत सरकार एवं न्यूपा नर्इ दिल्ली द्वारा तैयार साफ्टवेयर के माध्यम से डाटा प्रविषिट, वर्गीकरण व सारणीयन कर विभिन्न मानक रिपोर्ट तैयार की जायेगी।
जिले के समस्त ब्लाकों में यू-डार्इस हेतु डीसीएफ प्रपत्रा का वितरण एवं इन्हें भरने का प्रशिक्षण दिया गया है। यदि कोर्इ विधालय डीसीएफ प्रपत्रा भरने से वंचित रह गया है तो वह दिनांक 1, 2 एवं 3 नवम्बर 2012 को सम्बंधित ब्लाक प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय से प्राप्त कर पुन: वही जमा करा सकते है। डीसीएफ प्रपत्रा नही भरे जाने की सिथति में विधालय पर पडने वाले प्रतिकूल प्रभाव की जिम्मेदारी सम्बंधित संस्था प्रधान की होगी।
उदयपुर शहर से सम्बंधित समस्त विधालय इस सम्बंध में ब्लाक प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय गिर्वा (0294- 2482682 )बड़गाव (0294.2452239) से सम्पर्क कर सकते हैं।