स्वयंसेविकाओं द्वारा सघन वृक्षारोपण

भूपाल नोबल्स कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में स्वयंसेविकाओं द्वारा सघन वृक्षारोपण किया गया ।

 | 
स्वयंसेविकाओं द्वारा सघन वृक्षारोपण

भूपाल नोबल्स कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में स्वयंसेविकाओं द्वारा सघन वृक्षारोपण किया गया ।

संस्थान के प्रबंध निदेशक महोदय डॉ. निरंजन नारायण सिंह खौड़ के नेतृत्व में मुख्य अतिथि प्रमोद सामर द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया उनका सहयोग करते हुए पद्मसिंह पाखण्ड, जीवनसिंह झामोली, एवं महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एन.एल. शर्मा व 100 स्वयं सेविकाओं ने एक साथ वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली ।

महाविद्यालय परिसर को हरा भरा करने के साथ ही स्वच्छ पर्यावरण द्वारा उदयपुर के सौन्दर्य को निखारने की प्रतिज्ञा ली । कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मैना जैन ने बताया कि ये स्वयं सेविकाऐं निरन्तर जहां वे रहती है एक एक वृक्ष लगाकर अपना योगदान देंगी ।

कार्यक्रम की सफलता में डॉ. राजराजेश्वरी सारंगदेवोत, डॉ. अजीतसिंह सोलंकी,  डॉ. अंजली गोयल, डॉ. निभा बोहरा तथा उपचार्या डॉ. रेणु राठौड़ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News