अन्तर महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता का आगाज
पेसिफिक महाविद्यालय, चित्रकुट नगर की मेजबानी में सुखाडि़या विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालयी खो-खो (महिला) प्रतियोगिता का शुभारम्भ मु

पेसिफिक महाविद्यालय, चित्रकुट नगर की मेजबानी में सुखाडि़या विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालयी खो-खो (महिला) प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. दिपेन्द्र सिंह चौहान द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय निदेशक डॉ. महेन्द्र सोजतिया द्वारा की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हिमांशु मेहता ने बताया कि प्रथम दिन सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में जे.आर. शर्मा महाविद्यालय, फलासिया को वॉक ओवर द्वारा तथा राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर ने द्रोणाचार्य महाविद्यालय, भीण्डर को, गर्वमेन्ट गर्ल्स महाविद्यालय, नाथद्धारा ने आर.एन.टी. महाविद्यालय, कपासन को व बी.एन.गर्ल्स महाविद्यालय, उदयपुर ने बी.एन.गर्ल्स महाविद्यालय, राजसमन्द को हराकर सेमीफाईनल में प्रवेश किया ।
महाविद्यालय खेल प्रभारी श्री सुरेन्द्र जाजोट ने बताया कि सेमीफाईनल एवं फाईनल मैच शुक्रवार दिनांक 14/11/2014 महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित किये जायेगे।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय उप्राचार्या प्रगति चुण्डावत ने किया।
