इंटर कॉलेजिएट बैडमिंटन मै कॉमर्स कॉलेज विजयी
पेसिफिक कॉलेज की मेजबानी मे आयोजित मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की इंटर कॉलेजिएट बैडमिंटन प्रतियोगिता ( पुरुष / महिला ) दोनों वर्ग में कॉमर्स कॉलेज विजेता बनी।
| Oct 5, 2016, 17:01 IST
पेसिफिक कॉलेज की मेजबानी मे आयोजित मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की इंटर कॉलेजिएट बैडमिंटन प्रतियोगिता ( पुरुष / महिला ) दोनों वर्ग में कॉमर्स कॉलेज विजेता बनी।
कॉमर्स कॉलेज खेल प्रभारी डॉ हेमराज चौधरी ने बताया कि सुबह खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल में कॉमर्स कॉलेज ने गवर्नमेंट कॉलेज नाथद्वारा को 3 – 1 से एवं महिला वर्ग के फाइनल में कॉमर्स कॉलेज ने मीरा गर्ल्स कॉलेज को 2 – 1 से हराकर ख़िताब अपने नाम किया।