अन्तर महा विद्यालय बास्केट बॉल प्रतियोगिता शुरू
गुरु नानक कन्या महा विद्यालय की मेज़बानी में सोमवार को सुखाडिया विश्व विद्यालय अन्तर महा विद्यालय बास्केट बॉल प्रतियोगिता के आरंभिक मैच खेले गए।
गुरु नानक कन्या महा विद्यालय की मेज़बानी में सोमवार को सुखाडिया विश्व विद्यालय अन्तर महा विद्यालय बास्केट बॉल प्रतियोगिता के आरंभिक मैच खेले गए।
प्राचार्य प्रो एन एस राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के आरंभ मुख्य अतिथि मोहिन्दर पाल सिंह लिखारी व कार्यक्रम अध्यक्ष अमरपाल सिंह पाहवा ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया।
रेफ्री जसवंत सिंह, आब्ज़र्वर हेमराज तथा खेल प्रभारी डॉ निशा पंड्या के नेतृत्व में आरंभिक मैच बी एन गर्ल्स व विज्ञान महा विद्यालय के मध्य खेला गया जिसमे बी एन गर्ल्स ने विज्ञान महा विद्यालय को 51- 06 से पराजित किया।
दूसरा मैच गुरु नानक कन्या महा विद्यालय व बी एन गर्ल्स राजसमंद के मध्य खेल गया जिसमे गुरुनानक कन्या टीम 22 -08 से विजयी रही।
सोमवार को शाम को खेले गए मैच में बी एन गर्ल्स ने कला महा विद्यालय को पराजित किया।
फाइनल मैच मंगलवार को बी एन गर्ल्स कॉलेज व कॉमर्स कॉलेज के मध्य खेल जायेगा