इंटरेक्ट क्लब को मिला चार्टर

रोटरी क्लब उदयपुर हेरिटेज द्वारा इंडो अमेरिकन पब्लिक स्कूल में इंटरेक्ट क्लब का चार्टर दिया गया तथा साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष, निदेशक मंडल एवं सदस्यों को शपथ दिलायी गई।

 | 

इंटरेक्ट क्लब को मिला चार्टर

रोटरी क्लब उदयपुर हेरिटेज द्वारा इंडो अमेरिकन पब्लिक स्कूल में इंटरेक्ट क्लब का चार्टर दिया गया तथा साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष, निदेशक मंडल एवं सदस्यों को शपथ दिलायी गई।

क्लब अध्यक्ष दीपक सुुखाडिय़ा ने बताया कि इंटरेक्ट क्लब ऑफ इंडो अमेरिकन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष हुसैन उदयपुरवाला एवं सचिव तनुज शर्मा को सहायक प्रान्तपाल निर्मल कुणावत ने शपथ दिलायी। उन्होंने इंटरेक्ट क्लब के उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार इस के माध्यम से युवाओं में लीडरशिप की भावना विकसित की जा सकती हैं और रोटरी इंटरनेशनल से जुड़ कर अन्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रोजेक्ट कर सकता हैं।

इस अवसर पर इंटरेक्ट क्लब के सदस्यों व उनके अभिभावकों को रोटरी अन्तराष्ट्रीय एवं क्लब द्वारा किये जा रहे सर्विस प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया गया।

इस अवसर में मुख्य अतिथि आर्क गेट टेक्नोलॉजी के सीईओ कुणाल बागला ने विद्यार्थियों को बताया की जीवन में कैसे आगे बढ़ा जा सकता है और स्वयं को प्रतिभा को कैसे निखारा जा सकता है। क्लब ट्रेनर डॅा. दीपक शर्मा ने इन्टरेक्ट क्लब द्वरा किये जाने वाले समाजसेवा कार्यो के बारें में बताया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक के एन विजयन, प्राचार्य अरुणेश सक्सेना ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में स्कूल ट्रस्ट न्यासी ए एल हर्पावत, रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर हेरिटेज के सचिव संजीव जोधावत, राहुल भटनागर एवं दीपक गोयल भी उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News