इंटरकॉलेज शतरंज प्रतियोगिता शुरू
विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय , मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की मेजबानी मे अंतर्महाविद्यालय शतरंज प्र
विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय , मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की मेजबानी मे अंतर्महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता ( महिला /पुरुष ) शुरू हुई । मुख्य निर्णायक विकास साहू ने बताया की पहले दिन हुए चक्रो के बाद बढ़त लिए हुए कॉलेज इस प्रकार है। पुरुष वर्ग मे कला महाविद्यालय 8. 5 अंको, विज्ञानं महाविद्यालय 8 अंको व बी एन कॉलेज 6 अंको के साथ बढ़त बनाये है। वही महिला वर्ग मे बी एन गर्ल्स कॉलेज 7 अंको, बी एन पी जी राजसमंद 4 अंको, मीरा कन्या महाविद्यालय 4 अंको, के साथ बढ़त बनाये हुए है। कल सुबह 8:00 बजे से आगे के चक्र खेले जायेंगे
आयोजन सचिव डॉ भीमराज पटेल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो विनोद अग्रवाल, अध्यक्ष विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल व अधिष्ठाता, विज्ञानं महाविद्यालय व कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राजश्री चौधरी, सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता विधि महाविद्यालय, विशिष्ट अतिथि डॉ शिल्पा सेठ, प्रोक्टर विधि महाविद्यालय, संचालन डॉ हेमराज चौधरी ने किया। अतिथियों का स्वागत डॉ भीमराज पटेल ने किया इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष सोहन डांगी, महासचिव कुक्ष्वेन्द्र गोयल, उपाध्यक्ष विवेक नागदा एवं विश्वविद्यालय से नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ नीरू श्रीमाली मौजूद थे।