अन्तर्सदनीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज

राजस्थान महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, उदयपुर के श्री गिरधारी लाल शर्मा महिला स्टेडियम में महाविद्यालय के अन्तर्सदनीय खेल-कूद प्रतियोगिता सत्र् 2014-15 के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा कोठारी राजस्थान महिला विद्यालय की वित्त मंत्री एवं प्रसिद्ध समाज सेविका का स्वागत परिचय करातेे हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रभा वाजपेयी ने शिक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बालकों में शारीरिक विाकस के लिए खेल-कूद प्रतियोगिताओं का विशेष महत्व होता है पर प्रकाश डाला।

 | 

समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा कोठारी ने ध्वजा रोहण एवं मार्च पास्ट की सलामी के पश्चात अपने उद्बोधन में खिलाड़ी छात्राओं का इस ओर ध्यान आकर्षित किया कि खेल-कूद के साथ-साथ खेल भावनाओं एवं स्वच्छ प्रतिस्पर्धा द्वारा अपने जीवन के सर्वागीण विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। खेल-कूद की प्रतियोगिता का शुभारंभ की घोषणा एवं शपथ ग्रहण पश्चात विभिन्न अन्तर्सदनीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

जिसके परिणाम इस प्रकार रहें 100 मीटर रेस प्रथम टीना बुनकर लक्ष्मी बाई सदन, द्वितीय शारदा सांचोरा एवं कीर्ति मीणा शुभद्रा कुमारी चौहान सदन, तृतीय उर्मिला सुथार इन्दिरा गांधी सदन, गोला फेक प्रथम पूर्वादित्य सिंह महादेवी वर्मा सदन, द्वितीय कविता जोशी मीरा बाई सदन, तृतीय दीपिका यादव इन्दिरा गांधी सदन, तस्तरी फेक प्रथम भागवन्ति सालवी मीरा बाई सदन, द्वितीय ममता धाबाई सरोजनी नायडू सदन, तृतीय शान्ति कुमारी मीणा शुभद्रा कुमारी चौहान, 4ग100 मीटर रेस प्रथम शुभद्रा कुमारी सदन की शारदा संचोरा, शान्ति कुमारी, कीर्ति मीणा, ललिता कुमारी, द्वितीय लक्ष्मीबाई सदन की राजरानी, ज्योति धाभाई, सीमा मीणा एवं टीना बुनकर रही।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. निरूपमा शर्मा एवं धन्यवाद खेल प्रभारी डॉ. उदय लाल नागदा द्वारा दिया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News