वेसेलियस में दिलचस्प प्रतियोगिताओं ने मोहा

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर में साप्ताहिक वार्षिकोत्सव ‘वेसेलियस 2019’ के अंतर्गत साहित्यिक कार्यक्रमों के तीसरे दिन ‘एक मिनट चैलेंज, क्रिएटिव राइटिंग, फन क्विज एवं सेल्फी हंट’ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

 | 

पहली प्रतियोगिता एक मिनट चैलेंज आयोजित हुई जिसमें डाॅ चारु, डाॅ हिना एवं डाॅ ब्रिजेश निर्णायक थे। इस प्रतियोगिता में 2017 बैच की रिद्धि तंवर (स्ट्रो से चने को दूसरी प्लैट में रखना चैलेंज) एवं 2018 बैच के चिन्मय (टब से स्पंज में पानी लेकर ग्लासों को भरना) ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरी प्रतियोगिता क्रिएटिव राइटिंग की थी जिसके निर्णायक डाॅ संगीता, डाॅ लीपा मोहंती एवं डाॅ ब्रिजेश थे जिसमें कुल 15 लोगों ने भाग लिया था। इसमें प्रतिभागियों को अंग्रेजी व हिंदी में एक लाइन दी गई थी जिसके अनुरुप अपने लिखने के हुनर को बयां करते हुए उन्हें एक कहानी प्रस्तुत करनी थी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

अंत में विद्यार्थियों के लिए फन क्विज एवं सेल्फी हंट का आयोजन हुआ जिसमें 1500 रुपये के कैश प्राइज प्रदान किए गए। इसमें बच्चों को काॅलेज के विभिन्न स्थानों से जुड़ी पहेली को साॅल्व कर उस जगह पर सेल्फी लेकर निर्णायकों को भेजनी थी। इस प्रतियोगिता में 30 टीमों ने भाग लिया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News