वेदान्ता के शेयरधारकों को 6,580 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश
वेदान्ता के निदेशक मण्डल ने कंपनी के शेयरधारकों को वित्तीय वर्ष 2016-17 में 1770 प्रतिशत द्वितीय अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है जो 1 रूपये के प्रति इक्विटी शेयर पर 17 रुपये 70 पैसे है। अंतरिम लाभांश की रिकॉर्ड तिथि 12 अप्रैल, 2017 है।

इसके अलावा, निदेशक मण्डल ने केयर्न इण्डिया के शेयरधारकों को 17 रुपये 70 पैसे प्रति इक्विटी शेयर लाभांश देने की मंजूरी दी है, जो वेदान्ता लिमिटेड और केयर्न इण्डिया लिमिटेड के बीच व्यवस्थित योजना के अनुसार कंपनी के शेयरधारक बनेंगे। योजना के प्रभावित होने के बाद केयर्न इण्डिया लिमिटेड के शेयरधारकों को लाभांश भुगतान की रिकॉर्ड तिथि निश्चित की जाएगा।
केयर्न इण्डिया के शेयरधारकों सहित कुल 6,580 करोड़ रुपये का लाभांश दिया जाएगा।