अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रशिक्षक नरपत सिंह का सम्मान
उदयपुर 3 अप्रैल 2019, श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला मे क्षेत्रीय क्रीड़ा परिषद की ओर से मुक्केबाज़ी एंव जिमनास्टिक खेलो के 2019-2020 के सत्र का प्रारंभ मुक्केबाज़ी प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत के सम्मान के साथ किया गया। नरपत सिंह चुण्डावत को यह सम्मान अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज़ी संघ के स्टार वन कोच बनने पर किया गया।

उल्लेखनीय है की नरपत सिंह ने पिछले वर्ष 2018 में ही यह कोर्स किया था व मार्च अंत मे अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज़ी संघ ( आ ई बा, स्विट्ज़रलैंड) द्वारा प्राप्त हुआ। नरपत सिंह के स्टार वन कोच बनने पर राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, जिला खेल अधिकारी अमृत कल्याणी, जिला संघ के अध्यक्ष दलपत सिंह चुण्डावत, क्रीड़ा परिषद के सभी प्रशिक्षकों, मुक्केबाज़ों, व्यायामशाला के व्यवस्थापक संजय सोनी एंव समस्त सदस्यों ने बधाई दी।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस अवसर पर दिनेश भोई, हरीश खोखावत, वरिष्ठ मुक्केबाज़ सूरज सोनी, चेतन सिंह पंवार, हिमांशु खोखावत, समर फतह सिंह अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज़ झलक तोमर उपस्थित थे।