अन्तर्राष्ट्रीय शेफ संजीव कपूर आज करेंगे फूड एक्स्पों का आगाज

उदयपुर हलवाई केटरर्स विकास समिति की ओर से आयोजित फूड एक्स्पों - 2018 का आगाज आज सूरजपोल स्थित फतह स्कूल के मैदान मे होगा। इस 2 दिवसीय एक्स्पों का उद्घाटन् जाने - माने अन्तर्राष्ट्रीय शेफ संजीप कपूर करेंगे। एक्स्पों को लेकर आयोजन समिति द्वारा सारी तैयारियां देर रात पूरी कर ली गई।

 | 

अन्तर्राष्ट्रीय शेफ संजीव कपूर आज करेंगे फूड एक्स्पों का आगाज

उदयपुर हलवाई केटरर्स विकास समिति की ओर से आयोजित फूड एक्स्पों – 2018 का आगाज आज सूरजपोल स्थित फतह स्कूल के मैदान मे होगा। इस 2 दिवसीय एक्स्पों का उद्घाटन् जाने – माने अन्तर्राष्ट्रीय शेफ संजीप कपूर करेंगे। एक्स्पों को लेकर आयोजन समिति द्वारा सारी तैयारियां देर रात पूरी कर ली गई।

समिति के संभागीय अध्यक्ष हरीश भटृ ने बताया कि सुबह 7 बजे शेफ संजीव कपूर के एयरपोर्ट पहुंचने पर समिति के सभी पदाधिकारियां द्वारा मेवाडी परंपरा से भव्य स्वागत किया जायेगा। दोपहर करीब 12 बजे संजीव कपूर एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह मे संभाग भर के हलवाई और केटरर्स सहित मांगलिक आयोजनों मे सेवाएं देने वाले व्यापारी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन समारोह मे खास बात यह भी होगी कि शेफ संजीव कपूर खुद लाइव रेसिपी बनाएंगे जिसके लिए मंच पर ही विशेष किचन की व्यवस्था की गई है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

समिति के महामंत्री हरीश जोशी ने बताया कि फूड एक्सपों मे आने वाले लोगो के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है वहीं स्टाॅल्स पर भी समिति की और से सभी तरह के व्यंजनों पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई है जिससे की एक्स्पों मे आने वाले लोग देश – विदेश के लजीज खानों के चटकारे लगा सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News