अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर का समापन
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर भास्करन अधिबन चेस एकेडमी माॅ कर्मा साहु धाम, सेलिब्रेशन माॅल के सामने का समापन हुआ।
प्रशिक्षक व सचिव विकास साहू ने बताया कि का समापन पुरस्कार वितरण में अतिथि में सेंट एन्थोनीज़ के प्राचार्य विलियम डिसुजा, अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, प्रशिक्षक रूस की सेलिफोनोवा अलेक्जेंड्रा, डाॅ स्वामीनाथन, कोषाध्यक्ष गायत्री कटारिया, भावेष पण्डियार, दक्ष जैन व अलेक्जेंड्रा की माता जी मोजुद थी।
इस शिविर में अंशुमान सिंघवी, लक्षित शर्मा, प्रथम माली, प्रणव गांधी, लक्षराज व्यास, हार्दिक गुप्ता, तमन्ना गुप्ता, अनुष्का भंडारी, परिधि कंठालिया, मितांश साहू, अनिरुद्ध साहू, जेनिया मुनेट, किंजल साहू ने प्रशिक्षण लिया।
इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ीयों को नोटेशन बुक, प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी व साइमल डिसप्ले व एक इन्टर शतरंज प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला लक्षित शर्मा, प्रथम माली, अरुण कटारिया ने ड्रा किया ।
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि शहर मे चेस इन लेकसिटी के द्वारा तीसरी बार व अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण पहली बार प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहा है, जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक लेकसिटी मे प्रशिक्षण दीया गया। सेलिफोनोवा अलेक्जेंड्रा की अन्तर्राष्ट्रीय फीड़े रेटिंग 2016, रेपिड मे 1861 व ब्लिट्स मे 1873 है।
