अन्तर्राष्ट्रीय साईकिलिस्टों ने किया फतहसागर में श्रमदान
भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के लिए रोटरी क्लब मिडटाउन मद्रास चैन्नई से कश्मीर से कन्याकुमार तक के लिए साढे 4 हजार किमी की साईकिल यात्रा के लिए निकली साईकिल रैली में भाग ले रहे साईकिलिस्टिों ने जिला प्रशासन द्वारा शहर में आयोजित किये जा रहे लेक फेस्टिवल के प्रथम दिन आज प्रातः देवाली छोर स्थित फत
भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के लिए रोटरी क्लब मिडटाउन मद्रास चैन्नई से कश्मीर से कन्याकुमार तक के लिए साढे 4 हजार किमी की साईकिल यात्रा के लिए निकली साईकिल रैली में भाग ले रहे साईकिलिस्टिों ने जिला प्रशासन द्वारा शहर में आयोजित किये जा रहे लेक फेस्टिवल के प्रथम दिन आज प्रातः देवाली छोर स्थित फतहसागर में रोटरी क्लब उदय के सदस्यों के साथ श्रमदान कर झीलों से कचरा निकाला। कार्यक्रम चेयरमेन डॉ. ऋतु वैष्णव ने बताया कि टीम लीडर रोटरी क्लब मद्रास मिडटाउन के सचिव भावेश शाह ने बताया कि इस साईकिल रैली में 20 पुरूष एवं 1 महिला प्रोफेशनल साकिलिस्ट के साथ क्लब अध्यक्ष के.सी.दिवाकर,नवीन वैष्णव, शालिनी भटनागर ने श्रमदान मेंसहयोग किया। डॉ. वैष्णव ने बताया कि साईकिल रैली को अगले पड़ाव गांधीनगर के लिए शनिवार प्रातः साढ़े छः बजे फतहसागर स्थित मोती मगरी से झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा। रेली मोतीगमरी से रवाना होकर, चेतकसर्किल, हॉस्पिटल रोड़, देहलीगेट, टाउनहॉल,सुरजपेाल, उदियापोल,रेलवे स्टेशन,पटेल सर्किल से होती हुई गंतव्य स्थान के लिए रवाना होगी।