अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस का आयोजन
अन्र्तराष्ट्रीय वृद्ध दिवस आयोजन के साथ ही समाज कल्याण सप्ताह का आगाज हुआ। जिसके अन्तर्गत ज
अन्र्तराष्ट्रीय वृद्ध दिवस आयोजन के साथ ही समाज कल्याण सप्ताह का आगाज हुआ। जिसके अन्तर्गत जिले में संचालित अनुदानित वृद्धाश्रमों में वृद्घजनों का सम्मान,विचार गोष्ठी सम्बन्घी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर तारा सेवा संस्थान के वृद्धाश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव निरंजन कुमार भारद्वाज मुख्य अतिथि एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उपनिदेशक मान्धाता सिंह राणावत ने अध्यक्षता की।
संस्थापक कल्पना गोयल व परिवीक्षा अधिकारी करण प्रकाश भटनागर समाज सेवी नन्दवाना उपस्थिति थे साथ ही संस्था ने सभी आंगन्तुकों का स्वागत किया। वृद्धाश्रम में चिकित्सा जॉच,विचार गोष्ठी एवं वृद्धों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।