अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र रक्षा दिवस मनाया

लोकतंत्र रक्षा मंच उदयपुर
 | 

उदयपुर 15 सितंबर 2020 । लोकतंत्र रक्षा मंच उदयपुर की ओर से आज अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंच के लोकतंत्र सैनानी सोभागचंद नाहर ने कहा कि यदि स्वययं सेवक संध ने जेल भरो अंहिसात्मक आंदोलन कर लोकतंत्र की पुनः स्थापना की थी। यदि वह आन्दोलन न हुआ होता तो आज हम लोकतंत्र में श्वांस नहीं ले रहे होतें,अन्य देशों की तरह यहाँ भी तानाशाह शासन होता। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सुभाषचन्द्र बोस ने एवं अन्य क्रांतिकारियों ने देश को आजादी दिलायी, ठीक उसी प्रकार संघ के लाखों कार्यकर्ताओं ने आपातकाल खत्म कर लोकतंत्र की पुनः स्थापना की। 

इस अवसर पर मदनलाल मूंदड़ा, खूबीलाल सिंघवी, ऋषभ जैन, सोभागचंद नाहर, उपाध्यक्ष दलपत दोशी, हिम्मत कोठारी, हिम्मत दुगड़, पुरूषोत्तम, जगदीश व्यास, श्याम लौहार, ललित शर्मा, हेमेन्द्र श्रीमाली,व अनेक लोकतंत्र सैनानी उपस्थित थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News