अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में व लॉयन्स क्लब उदयपुर महाराणा के सहयोग और बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में चतुर्थ श्री नन्दलाल पंडियार स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता शनिवार 10 सितम्बर से चेटक सर्कल स्थित भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित होगी

 | 

अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में व लॉयन्स क्लब उदयपुर महाराणा के सहयोग और बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में चतुर्थ श्री नन्दलाल पंडियार स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता शनिवार 10 सितम्बर से चेटक सर्कल स्थित भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित होगी।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता का उदृघाटन लोक सभा सांसद अर्जुन मीणा द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 6,00,000/- रूपये होगी जिसका प्रथम, द्वितिय व तृतीय पुरस्कार क्रमशः 60,000 रू., 40,000 रू., 25,000 रू. सहित प्रथम बीस स्थानो के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्गो व रेटिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर इन पुरस्कारों को विभिन्न खिलाड़ी हासिल करेंगे साथ ही फीडे रेटिंग 2000 से कम विजेता को 30,000/- रूपये व फीडे रेटिंग 1600 से कम विजेता को 25,000/- रूपये नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

प्रतियोगिता में फीडे रेटेड खिलाड़ीयों के साथ-साथ अनरेटेड खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जो अपने बेहतर प्रदर्शन से अपनी फीडे रेटिंग को बढ़ायेंगे साथ ही अनरेटेड खिलाड़ीयों के लिए फीडे रेटिंग लेने का मौका रहेगा।

चेस इन लेकसिटी के सचिव विकास साहु ने बताया कि इस प्रतियोगिता की सबसे बडी उपलब्धि भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी व राजस्थान की मुख्यमंत्री का आर्षीवाद संदेष व बाहर से आने वाले खिलाडि़यों के स्वागत संदेष की प्राप्ति होना है। प्रधानमंत्री कार्यालय से इस प्रतियोगिता की सफलता के लिए प्रधानमंत्रीजी का आर्षीवाद प्राप्त हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News