उदयपुर शहर में आएंगे अंतर्राष्ट्रीय मोटीवेशनल स्पिकर हिमेश मदान
बीते साल में हुई उथल पुथल के कारण निराशा में घिरे उद्योगपतियों, व्यापारीयों एवं शहरवासियों मे नया जोश और उत्साह भरनें के लिए फैडरेशन आॅफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) द्वारा मोटीवेशनल सेमिनार के आयोजन का जो निर्णय लिया गया था उसकी रूप रेखा बनाने हेतु 10 मार्च शनिवार शाम को फोर्टी कार्यकारी कि बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी फोर्टी के महासचिव शरद आचार्य ने दी।

सेमिनार के चेयरमेन विशाल दाधिच ने बताया कि सेमिनार 14 अप्रेल को उदयपुर शहर में आयोजित किया जायेगा। इससे संबंधित जानकारी समय समय पर फोर्टी के फेसबुक पेज पर भी अपडेट कि जाएगी। इसके मुख्य वक्ता युवा मेनेजमेंट गुरू श्री हिमेश मदान होंगे। सेमिनार का मुख्य फोकस प्रबंधन गुण, व्यक्तित्व विकास और जीवन एवं व्यापार में सफलता पर होगा।
हिमेश मदान एक युवा अंतर्राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पिकर, लेखक, कवि, युट्युबर एवं सफल उद्यमी हैं। वे अपने ट्रेनिंग प्रोग्रामस, बुक्स और विडियोज़ के माध्यम से 90 लाख से भी ज्यादा लोगो को प्रभावित कर चुके हैं। एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से संबोधित कर चुके हैं। वे इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हैं युट्युब पर उनके 162 से भी ज्यादा देशों के लाखो फोलोअर्स हैं। वे बेस्ट सेलिंग बुक ’बी आॅसम लिव आॅसम’ के लेखक हैं। कई देशी-विदेशी कम्पनियों में उनके कि-नोट स्पिच से टाॅप मेनेजमेन्ट लाभान्वित हुआ हैं। वे स्पिकिंग के अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ह्युमर के साथ, वह अपने संदेश को मनोरंजक तरीके से श्रोताओं तक पहुचाते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव के साथ वे सिक्स सिग़मा एवं पीसीएमएमआई सर्टिफाईड हैं और एनएचआरडी के सदस्य भी हैं।