अन्तर्राष्ट्रीय ओपन फीड़े रेटिंग रेपिड़ शतरंज प्रतियोगिता 23 जुन से

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, आॅल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में चेस इन लेकसिटी अन्तर्राष्ट्रीय ओपन फीड़े रेटिंग रेपिड़ शतरंज प्रतियोगिता 23 जुन से भण्डारी दर्शक मण्डप गाॅंधी ग्राउंड मे आयोजित होगी। 

 | 

चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि 2 दिवसीय इस प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि तीन लाख रूपये होगी जिसका प्रथम, द्वितिय व तृतीय पुरस्कार क्रमशः 31,000 रू., 20,000 रू., 10,000 रू. सहित प्रथम 21 स्थानो पर आने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की जायेगी। साथ ही विभिन्न आयु वर्गो जिनमें अण्डर 5, 7, 9, 11, 13 और 15 आयु वर्ग व रेटिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेताओं के लिए पुरस्कारों में फीडे रेटिंग 1800 से कम विजेता को 21,000 रू., 1500 से कम विजेता को 15,000/- रूपये, फीडे रेटिंग 1200 से कम व अनरेटेड़ विजेता को 11,000/- रूपये का नकद पुरस्कार व ट्राॅफी जिनकी कुल संख्या 110 प्रदान की जायेगी।

अभी तक उक्त प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ीयों का पंजीयन हो चुका है जिसमें से 130 से अधिक अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी है। उपाध्यक्ष डाॅ. ओम साहु ने बताया कि प्रतियोगिता में रेल्वे के ग्रेंड मास्टर आर.आर लक्ष्मण, एल.आई.सी के अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर दिनेश शर्मा, केरल के अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर रत्नाकरण व महाराष्ट्र के अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर नुबेर शेख शाह कई नामी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इस प्रतियोगिता में फीडे रेटेड खिलाड़ीयों के साथ-साथ अनरेटेड खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जो अपने बेहतर प्रदर्शन से अपनी फीडे रेटिंग को बढ़ायेंगे साथ ही अनरेटेड खिलाड़ीयों के लिए फीडे रेटिंग लेने का मौका रहेगा। शहर के इच्छुक खिलाड़ी, विद्यालय व महाविद्यालय अपनी प्रविष्टी लखारा चैक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय में करा सकते है। लेकसिटी के पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए आयोजकों के द्वारा निःशुल्क लंच की व्यवस्था की गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News