अन्तर्राष्ट्रीय ओपन फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता 22 नवम्बर से
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, आॅल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में छठी श्री नन्दलाल पंडियार स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय ओपन फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता 22 नवम्बर से न्यु भोपालपुरा स्थित आॅर्बिट रिर्सोट में आयोजित होगी।

चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 7,51,000/- रूपये होगी जिसका प्रथम, द्वितिय व तृतीय पुरस्कार क्रमशः 50,000 रू., 35,000 रू., 20,000 रू. सहित प्रथम पच्चीस स्थानो के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्गो व रेटिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर इन पुरस्कारों को विभिन्न खिलाड़ी हासिल करेंगे साथ ही फीडे रेटिंग 1601 से 1900 से कम विजेता को 35,000/- रूपये, फीडे रेटिंग 1401 से 1600 तक के विजेता को 30,000/- रूपये, फीडे रेटिंग 1201 से 1400 तक के विजेता को 25,000/- व फीडे रेटिंग 1200 से कम के विजेता को 20,000/- रूपयों का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।
प्रतियोगिता में फीडे रेटेड खिलाड़ीयों के साथ-साथ अनरेटेड खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जो अपने बेहतर प्रदर्शन से अपनी फीडे रेटिंग को बढ़ायेंगे साथ ही अनरेटेड खिलाड़ीयों के लिए फीडे रेटिंग लेने का मौका रहेगा। प्रतियोगिता में कुल 8 चक्र अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से खेले जायेंगे। प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों के शातिरों के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका से भी खिलाड़ीयों के भाग लेने की संभावना है। शहर के इच्छुक खिलाड़ी व विद्यालय अपनी प्रविष्टी लखारा चौक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय में करा सकते है।