धरोहर के अन्तर्राष्ट्रीय पुतली कलाकार बेनी लाल भाट का निधन

बेनीलाल धागा पुतली के सिद्धहस्त अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार थे।

 | 
बेणी लाल सांस्कृतिक केंद्र द्वारा तीन बार और अन्य संस्थाओं द्वारा कई बार विदेश में पुतली प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत चुके थे। कला से जुडे कई जनों ने बेणी लाल के निधन पर दुख प्रकट किया है।
 

उदयपुर। राजस्थान के पारम्परिक कठपुतलीकार बेनीलाल भाट (पुत्र रमजू भाट) का पचपन वर्ष की आयु में आज प्रातः निधन हो गया।  

विलास जानवे ने बताया कि बेनीलाल धागा पुतली के सिद्धहस्त अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार थे। उनके हाथों में पंहुचते ही हर कठपुतली चाहे वह नर्तकी हो, सुकली जुलाही हो, बंगाल का जादूगर हो या सांप सपेरा, वेणी लाल के हाथों सजीव हो जाती। मुँह से पिपाडी की आवाज निकालते उनका पुतली संचालन कमाल का था।  

बागोर की हवेली स्थित धरोहर कार्यक्रम के संचालक रंगकर्मी दीपक दीक्षित ने बताया कि वेणी लाल और उनके सुपुत्र विजेश दोनों के पुतली कार्यक्रम को देशी और विदेशी पर्यटक बहुत पसन्द करते थे। 

बेणी लाल सांस्कृतिक केंद्र द्वारा तीन बार और अन्य संस्थाओं द्वारा कई बार विदेश में पुतली प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत चुके थे। कला से जुडे कई जनों ने बेणी लाल के निधन पर दुख प्रकट किया है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News