अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्टोरी टेलर कुसुमिका चटर्जी कल उदयपुर में

हेलेन ओ ग्रिडी इन्टरनेशनल संस्था द्वारा गुरूवार 27 जुलाई को प्राईमरी एवं प्री-प्राईमेरी बच

 | 
अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्टोरी टेलर कुसुमिका चटर्जी कल उदयपुर में

हेलेन ओ ग्रिडी इन्टरनेशनल संस्था द्वारा गुरूवार 27 जुलाई को प्राईमरी एवं प्री-प्राईमेरी बच्चों के लिए स्टोरी टेलिंग कार्यक्रम सांय साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक हाथीपोल स्थित अरवाना मॉल में निःशुल्क आयोजित किया जाएगा।

श्रीमती रति उप्पल एवं दिव्या मेहरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लंदन से क्वीन्स अवार्ड प्राप्त स्टोरी टेलर एवं शिक्षविद कुसुमिका चटर्जी नन्हें-नन्हें बच्चों को विभिन्न प्रकार की स्टोरी बताकर भाषा ज्ञान में वृद्धि का तरीका बतायेगी। इसके अलावा इसके जरिये वे यह भी बताने का प्रयास करेगी कि समृद्ध कहानियों के जरिये किस प्रकार सीखा जाएं और कहानी कहने के जादुई तरीकें को सीखना और अनुभव प्राप्त करना बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रथम 200 बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News