पेसिफिक में आगामी 6 अप्रैल से अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार
पेसिफिक के फैकल्टी ऑफ मेनेजमेंट स्टडीज के बैनर तले आगामी 6 से 7 अप्रैल तक अंतराष्ट्रीय से

पेसिफिक के फैकल्टी ऑफ मेनेजमेंट स्टडीज के बैनर तले आगामी 6 से 7 अप्रैल तक अंतराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें व्यवसायिक एवं अर्थतन्त्र के प्रबन्धन पर 850 शोधपत्रों की प्रस्तुती की जाएगी।
प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी में बताया कि इस संगोष्ठी में ईराक, ईरान, मैक्सिको, इटली, संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका सहित भारत के सभी राज्यों शोधार्थी अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।
इस कार्यक्रम का उदघाटन गुजरात की राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल करेंगी, तथा मुख्य वक्ता एम.डी.आई गुडगाव के निदेशक सी.पी श्रीमाली होंगे। इस संगोष्ठी के 48 तकनीकी सत्र होंगे जो 16 स्थानों पर समानान्तर चलेंगे।
इस संगोष्ठी में फाइनेंस, मार्केटिग, बिजनेस एंड इकोनोमिक एनवायरमेंट, रेगुलेट्री आर्थोरिटी जैसे कई विषय शामिल होंगे।
