उदयपुर में प्रथम बार अन्तराष्ट्रीय ‘द ग्रेट रॉयल सर्कस’ शुरू
लेकसिटी वासियों के मनोरंजन के लिए 107 वर्ष पुराना द ग्रेट रॉयल सर्कस शहर के बी.एन. कॉलेज ग्राउंड में शुरू हो गया है। सर्कस के प्रबधंक प्रभाकरण ने बताया कि सौ से अधिक बेहतरीन कालकारों वाले सर्कस में अफ्रीका के 6 एवं मणिपुर के 12 सर्कस कलाकरों का मनोरंजन लोगों को आकर्षित कर रहा है।

सर्कस में भारतीय एवं काठमांडू के कालकारों का भी अच्छा मेल दिखाई दे रहा है। मौत के कुंए में मोटर साईकल का खेल देखकर दर्शक सांस लेना भूल जाते हैं। काठमान्डू के सुशीला आर्या बैलेन्सिंग ट्रपीझ का दिल की धड़कन बढ़ाने वाला अनोखा मेल पेश करती है सर्कस में एक से बढ़कर एक खेल पेश किये जाते है।
अफ्रिकन अक्रोबेट, अफ्रीकन फायर डांस, प्लाइंग ट्रपीझ, सायकल अक्रोबेट, कॉमिक जगलिंग, बोनलेस गर्ल, ऐसे कई खेल जो दर्शको का दिल जीत लेते हैं । साथ में जोकर अपनी अदाओं से दर्शकों को हंसाते लोटपोट कर देते है।
हाथी का क्रिकेट, हार्स राइडिंग और रंगबिरंगे तोते अपनी अनोखी कला से दर्शको का दिल मोह लेते है । कुत्तो की बेहतरीन कलाये देखकर तो दर्शक खुशी से फूले नहीं समाते । सर्कस अभी तक 24 देशों में अपना प्रदर्शन कर चुका है।
सर्कस में रोजना तीन शो होंगे । दोपहर 1 बजे, 4 बजे औ शाम 7 बजे जिनकी टिकिट दर:- 50/-, 100/-, 150/-, 200/- है ।
प्रेस नोट