योगमय हुआ उदयपुर,महाराणा भूपाल स्टेडियम में उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के तहत किया गया...
 | 
Yoga Day celebrated in Udaipur

Udaipur, June 21, 2026: आज रविवार को देशभर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। ऐसे में झीलों की नगरी उदयपुर भी योगमय नज़र आई।

उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के तहत किया गया। कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, प्रभारी सचिव टी रविकांत, सांसद डॉ मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन,फूलसिंह मीणा के सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। News from Udaipur

Yoga Day Special from Udaipur Events in Udaipur News in Hindi from Udaipur Hindi News

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़, पुष्कर तेली सहित हजारों नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग दिवस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। News from Rajasthan

Yoga Day Special from Udaipur Events in Udaipur News in Hindi from Udaipur Hindi News

Yoga Day Special from Udaipur Events in Udaipur News in Hindi from Udaipur Hindi News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News