हरियाणा के इस जिले में इंटरनेट सेवाएं बैन, सरकार ने जारी किए ये आदेश ?

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने आज बड़ा फैसला लेते हुए फरीदाबाद में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। सरकार ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए है। आइए जानते है प्रदेश सरकार द्वारा इंटरनेट सेवाएं बंद करने की वजह क्या है और इसकी क्यों जरूरत पड़ी है। 

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आज इंटरनेट की सेवाओं को बंद कर दिया गया है। हरियाणा सरकार की तरफ से देर रात इसको लेकर आदेश जारी किये गए हैं। गृह विभाग ने कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए जिले में इंटरनेट सेवाओं को रोका गया है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, गृह विभाग की अतिरिक्त सचिव डॉ. वंदना दिसोदिया (IAS) ने आदेश देते हुए कहा है की , प्रशासन को खुफिया सूचनाएं मिली है कि इस तोड़फोड़ में काफी नुकसान पहुंचाने की आशंका है। Haryana News

आदेशों के मुताबिक फरीदाबाद के एनआईटी (NIT) जोन में एक विशिष्ट दायरे के भीतर मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और डोंगल सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। 

हरियाणा के इस जिले में इंटरनेट सेवाएं बैन

ये फैसला सरकार ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग से अफवाहों को रोकने के लिए लिया गया है। Haryana News

सरकार द्वारा यह प्रतिबंध का आदेश 30 मई, 2026 को सुबह 00:30 बजे से शुरू होकर रात 22:00 (10:00 बजे) तक ही लागू रहेगा। Haryana News

​सरकार द्वारा आरी आदेश का असर घरों और कार्यालयों में लगने वाले ब्रॉडबैंड और लीज लाइन इंटरनेट पर नहीं पड़ने वाला है और इनका इंटेनेट चलता रहेगा।  

आदेश को जारी करते हुए प्रशासन ने ने कहा है की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाने वाली है।

सरकार ने यह प्रतिबंध पूरे फरीदाबाद में नहीं है, बल्कि एनआईटी जोन के एक निश्चित केंद्र (अक्षांश 28.39448 और देशांतर 77.28622) के केवल 1 किलोमीटर के दायरे में ही प्रभावी रहेगा। इंटरनेट बंद का यह आदेश 30 मई, 2026 को सुबह 00:30 बजे से शुरू होकर रात 22:00 (10:00 बजे) तक ही लागू रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News