दिल्ली के इस एरिया में इंटरनेट बंद ! सरकार ने जारी किया आदेश

 | 
दिल्ली के इस एरिया में इंटरनेट बंद ! सरकार ने जारी किया आदेश 

Udaipur Times, New Delhi News : नई दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने गुरुवार को जनहित और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए, नई दिल्ली में जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद करने का आदेश दिया।

मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 23 जुलाई को शाम 4 बजे से आधी रात तक सभी तरह की मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

जानकारी के अनुसार यह आदेश दूरसंचार अधिनियम, 2023 के तहत जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अपराध को भड़काने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस फैसले को केंद्रीय गृह सचिव की मंजूरी प्राप्त है।

दिल्ली के इस एरिया में इंटरनेट बंद ! सरकार ने जारी किया आदेश 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News