जयपुर में 24 घंटे इंटरनेट रहेगा बंद! यात्रीगण रहे सावधान, एयरपोर्ट प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

 | 
 जयपुर में 24 घंटे इंटरनेट रहेगा बंद! यात्रीगण रहे सावधान, एयरपोर्ट प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Udaipur Times, Rajasthan News, Mobie Internet Shut Down In Jaipur : राजस्थान के जयपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान के जयपुर में 8 जून की रात से 9 जून की रात तक 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाएं बंद रहने के निर्देश जारी कर दिए गए है।

इस फैसले का असर सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं बल्कि हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी देखें को मिलने वाला है। इसी की चलते जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने नई एडवाइजरी जारी की है और यात्रियों से पहले से तैयारी करने की अपील की है। Mobie Internet Shut Down

जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि इंटरनेट बंद रहने के दौरान कई डिजिटल सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। खास तौर पर एयरलाइन कंपनियों के मोबाइल APP, ऑनलाइन चेक-इन की सुविधा, कैब बुकिंग प्लेटफॉर्म और अन्य इंटरनेट आधारित सेवाओं में बाधा आ सकती है।

पड़ सकता है असर

मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट की ओर से कहा गया है कि 8 जून रात 12 बजे से 9 जून रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान एयरलाइन ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को दिक्कत आ सकती है। ऑनलाइन चेक-इन की सुविधा भी प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा Ola, Uber और अन्य ऐप आधारित परिवहन सेवाओं के उपयोग में भी परेशानी आने की संभावना जताई गई है। Mobie Internet Shut Down

जानकारी के मुताबिक ऐसे में एयरपोर्ट पहुंचने और वहां से लौटने के लिए यात्रियों को पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। कई यात्री आखिरी समय में कैब बुक कर एयरपोर्ट पहुंचते हैं, लेकिन इंटरनेट बंद रहने पर यह आसान नहीं होगा। Mobie Internet Shut Down

पहुंचने की अपील

एयरपोर्ट प्रशासन ने मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से कहा है कि वे अपनी फ्लाइट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी पहले ही नोट कर लें ताकि इंटरनेट न चलने पर कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े। टिकट, पीएनआर नंबर, बोर्डिंग पास और पहचान पत्र से जुड़ी जानकारी मोबाइल में ऑफलाइन सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। Mobie Internet Shut Down साथ ही यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा गया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News