उदयपुर में राशन दुकानों के आवंटन के लिए साक्षात्कार 22 जून से, तहसीलवार कार्यक्रम जारी
Udaipur Times, Udaipur News: 20 जून 2026। जिला रसद कार्यालय प्रथम एवं द्वितीय के तहत गत 13 अप्रैल 2026 को जारी विज्ञप्ति के क्रम में तहसीलवार रिक्त और नवसृजित उचित मूल्य (राशन) की दुकानों के आवंटन के लिए साक्षात्कार की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। Udaipur News
जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि आवंटन सलाहकार समिति की बैठक और साक्षात्कार आगामी 22 जून से 24 जून 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार दो अलग-अलग कार्यालयों के तहत पारियों में आयोजित होंगे। Udaipur News
जिला रसद कार्यालय प्रथम अंतर्गत 22 जून को गिर्वा, बारापाल और कुराबड़ तहसील के लिए, 23 जून को बडगांव, फतेहनगर सनवाड़ और वल्लभनगर तहसील के लिए तथा 24 जून को भीण्डर और उदयपुर शहर के लिए सुबह 10 बजे से साक्षात्कार होंगे। Udaipur News
इसी प्रकार जिला रसद कार्यालय द्वितीय के तहत 22 जून को झाडोल और सायरा तहसील, 23 जून को खेरवाड़ा और ऋषभदेव तहसील तथा 24 जून को कोटडा तहसील के लिए साक्षात्मकार दोपहर 2 बजे से होंगे। Udaipur News
