बेसहारा महिलाओं के लिए नि:शुल्क भोजन की शुरूआत
लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी एवं नारायण संस्थान के साझे में छींपा कॉलोनी स्थित अंध विद्यालय तथा आसपास विधवा, विकलांग, तलाकशुदा, निशक्त बेसहारा महिलाओं को निशुल्क भोजन वितरित किया गया।

लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी एवं नारायण संस्थान के साझे में छींपा कॉलोनी स्थित अंध विद्यालय तथा आसपास विधवा, विकलांग, तलाकशुदा, निशक्त बेसहारा महिलाओं को निशुल्क भोजन वितरित किया गया।
सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि इस पुनीत कार्य के लिए संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव, वंदना अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल के सहयोग के लिए आभार जताया गया। प्रभारी राकेश दुग्गल का आभार व्यक्त किया गया।
समन्वयक सलीम अगवानी ने बताया कि सर्वे के बाद इन सभी के आई कार्ड बनाए गए और प्रतिमाह के कूपन दिए गए। आई कार्ड एवं कूपन से भोजन वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में फैयाज खान, मोहम्मद शब्बीर, शमीम बानू, रेहाना बानू ने सहयोग दिया। पार्षद रमेश चंदेल ने समारोह में कहा कि सोसायटी मानव जाति की जो सेवा कर रही है, वह सराहनीय है। सेंटर इंचार्ज अफसाना पठान ने बताया कि दिसम्बर 2015 में निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह होगा। इसकी तैयारिया जोर शोर से चल रही है।
13 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इस अवसर पर डॉ. इकबाल सागर, हाजी असरार अहमद, सीपी सालवी, नासिर मलिक, मुस्तफा रजा, शमीम बानू, रेहाना बानू, रफीक खान पठान आदि मौजूद थे।
