प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना के आवेदन पत्र आंमत्रित

एमसीआई, एआईसीटीई एवं यूजीसी आदि संस्थाओं से मान्यता प्राप्त व्यावसायिक डिग्री कार्यक्रम में छात्रवृति के लिए भूतपूर्व सेनानियों एवं भूतपूर्व भारतीय तटरक्षक के आश्रित बच्चों/विधवाओं के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। शैक्षणिक सत्र 2013-14 के दौरान दाखिला लेने वालों के लिए ही यह योजना लागू होगी।

 | 

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल डी.एन.शर्मा ने बताया के यह छात्रवृति छात्रों के लिए 2000 रुपयें तथा छात्राओं के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह देय होगी।

आवेदन पत्र एवं सूचना ब्रॉशर http://www.desw.gov.in से प्रधानमंत्री छात्रवृति लिंक पर डाउनलोड किया जा सकता है। राज्य सैनिक बोर्ड में फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर रखी गई है।

उक्त छात्रवृति योजना की विस्तृत जानकारी हेतु दूरभाष नंबर 0294-2411724 या कार्यालय समय में स्वयं उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News