इनरव्हील क्लब की दो दिवसीय राष्ट्रीय काॅन्फ्रेन्स सम्पन्न

शहर की महिलाओं को किया सम्मानित
 | 
अनाथ मुक्त भारत रैली निकाल जनता को किया जागरूक

उदयपुर। इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 305 के निर्देशन में इनरव्हील क्लब उदयपुर की मेजबानी में अनन्ता हुई। समापन अवसर पर जहाँ शहर की 5 गणमान्य महिलाओं को सम्मानित किया गया, वहीं अनन्ता रिसोर्ट एवं आस-पास के क्षेत्र में भारत को अनाथमुक्त बनाने हेतु रैली निकाल कर जनता को जागरूक करने का संदेश दिया।   

इनरव्हील क्लब उदयपुर अध्यक्ष रेखा भाणावत ने बताया कि अतिथियों ने आज आभा गुप्ता व नगमा केशवमूर्ति को मारग्रेट गोल्डिंग अवार्ड से तथा शहर की जिला कलेक्टर आनन्दी को उनकी अनुपस्थिति में तैराक गौरवी सिंघवी, माला सुखवाल, व मिसेज इण्डिया बनी राजसमन्द की कृति सरूपरिया तथा प्रीति सोगानी को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजिका शीला तलेसरा ने बताया कि इससे पूर्व देश-विदेश से आयी 800 महिलाओं ने भारत को अनाथ मुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए अनन्ता रिसोर्ट एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में विशाल रैली निकाल जनता को जागरूक किया। सभी महिलायें गुलाबी रंग की साड़ियां पहने दो लाईन में नारे लगाती हुई चल रही थी।   

भाणावत ने बताया कि आज भारत में सर्वप्रथम अहमदबाद में ही 65 वर्ष पूर्व इनरव्हील क्लब की स्थापना होने पर इस क्लब को सम्मानित किया गया।समारोह में बुलेटिन संपादक पुष्पा सेठ व दर्शना सिंघवी ने अतिथियों के हाथों विमोचन कराया।

सचिव सुन्दरी छतवानी ने बताया कि आज महिला सशक्तिकरण पर समूह चर्चा आयोजित की गई। जिसमें अतिथियों ने महिलाओं की बढ़़ती शक्ति का सकारात्मक रूप में हर कार्य में उपयोग करने पर सहमति दी। समारोह में इनरव्हील क्लब की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष फिलिसा चार्टर, भारत की एसोसिएशन ऑफ़ इनरव्हील क्लब्स इन इंडिया की अध्यक्ष ममता गुप्ता सहित देश-विदेश की 800 से अधिक इनरव्हील सदस्याओं ने भाग लिया। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News