25 सितंबर को खुलेंगे 4 कंपनियों के IPO, 1776 करोड़ रुपये जुटाएंगी सभी कंपनियां
Udaipur Times, New Delhi : चार कंपनियों- ओरिएंट केबल्स इंडिया लिमिटेड, रुनवाल एंटरप्राइजेज, एसवेक्टर और जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 25 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। IPO के जरिये चारों कंपनियां संयुक्त रूप से 1,776 करोड़ रुपये जुटाएंगी। इन IPO में 29 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
ओरिएंट केबल्स ने अपने 552 IPO के लिए शेयर मूल्य 258-272 रुपये प्रति इकाई तय किया है। IPO में 320 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 232 करोड़ रुपये तक के प्रमोटर शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे। इसी तरह, रियल एस्टेट डेवलपर रुनवाल एंटरप्राइजेज ने 500 करोड़ रुपये के IPO के लिए मूल्य दायरा 290-305 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह पूरा IPO नए शेयरों की बिक्री पर आधारित है।
वहीं, लोहा एवं इस्पात के उत्पाद बनाने वाली कंपनी जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर ने अपने 304 करोड़ रुपये के IPO का शेयर मूल्य 132-139 रुपये प्रति इकाई तय किया है। इस IPO में 290 करोड़ रुपये के नए शेयर और 13.9 करोड़ रुपये के प्रमोटर शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे।
इसके अलावा, डिजिटल कामर्स इकोसिस्टम प्रदाता एसवेक्टर ने अपने 420 करोड़ रुपये के IPO का मूल्य दायरा 30-32 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस IPO में 287 करोड़ रुपये के नए शेयर और 133 करोड़ रुपये के प्रमोटर शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे।
संयुक्त रूप से 1,776 करोड़ रुपये जुटाएंगी चारों कंपनियां
इन IPO में 29 सितंबर तक किया जा सकता है आवेदन
आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 330 अंक टूटा
मुंबई : सूचना प्रौद्योगिकी और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 329.91 अंक टूटकर 74,529.08 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 435.28 अंक की गिरावट के साथ 74,423.71 पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 85.30 अंक की गिरावट के साथ 23,329 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल के दाम में नरमी के बावजूद घरेलू शेयर बाजार नुकसान में रहे।