हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का तबादला, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार की ओर से 7 IPS और 36 HPS के तबादले किए गए हैं, जबकि 3 HPS के पुराने तबादले रद्द् किए गए हैं। SP एससीबी राजेश कुमार को SP, लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई है।
22 शहरों के DCP, ACP और DSP बदल दिए गए हैं। 3 HPS की CID में एंट्री हुई है। इनमें HPS गुरविंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार व मलकीत सिंह शामिल हैं। 4 HPS को एसवी एंड ACB में भेजा गया है। इनमें विनोद कुमार, सुरेंद्र श्योराण, महेश कुमार व राजपाल शामिल हैं।
DCP गोहाना जितेंद्र गहलावत को DCP क्राइम सोनीपत का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं, DSP यमुनानगर कंवलजीत सिंह, DSP अम्बाला वीरेंद्र शर्मा और DSP हांसी अक्षय कुमार के जुलाई में किए तबादले रद्द कर दिए हैं। DCP सेंट्रल फरीदाबाद ऊषा देवी को SP, एससीबी व सोशल आउटरीच लगाया है।
इन 7 IPS का किया तबादला
नाम-- पहले - -अब
राजेश कुमार--SP, एससीबी--SP, लॉ एंड ऑर्डर
प्रबीना पी.--DCP, मानेसर--SP, जीआरपी, अम्बाला कैंट
राजेश मोहन--DCP, क्राइम, फरीदाबाद--DCP, सेंट्रल, फरीदाबाद
प्रतीक गहलोत--DCP, ट्रैफिक, गुरुग्राम--DCP, मानेसर
आयुष् यादव--DCP, ईस्ट सोनीपत--DCP, साउथ गुरुग्राम
जयबीर सिंह--DCP, ट्रैफिक, फरीदाबाद--DCP, क्राइम फरीदाबाद
नरेंद्र सिंह--DCP, क्राइम सोनीपत--SP, एससीबी