IPS मनीषा नेहरा का हुआ हरियाणा कैडर में तबादला, आदेश हुए जारी

 | 
IPS मनीषा नेहरा का हुआ हरियाणा कैडर में तबादला, आदेश हुए जारी 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है, हरियाणा को एक और IPS मिलेगी। तेलंगाना कैडर की 2024 बैच की IPS मनीषा नेहरा का हरियाणा कैडर कर दिया गया है। इसे लेकर गृह मंत्रालय की ओर से इंटर-कैडर ट्रांसफर मंजूरी के आदेश जारी किए गए हैं।

मनीषा नेहरा अब हरियाणा कैडर में सेवाएं देंगी। भारतीय वन सेवा के अधिकारी गौरव के साथ उनका विवाह होना है। इसी आधार पर उनका कैडर बदला गया है। IAS गौरव रोहतक जिले के रहने वाले हैं। मनीषा नेहरा मूलतः राजस्थान के झुंझुनू जिले के खेतड़ी की रहने वाली हैं।

इन IPS का भी कैडर बदला जा चुका

बता दें कि प्रदेश में कुछ समय में IPS हरीश जैन, IPS अदिति सिंह, IPS अमरिंदर सिंह व IPS कांची सिंघल आदि का इंटर-कैडर ट्रांसफर करके हरियाणा कैडर किया गया है। इनका भी शादी के आधार पर कैडर बदला गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News