इकबाल सक्का विश्व के टॉप 100 रिकॉर्ड होल्डर में शामिल
उदयपुर के अंतर्राष्ट्रीय गिनीज़ बुक, गोल्डन बुक, और लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर इकबाल सक्का को विश्व के टॉप 100 वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर्स की सूचि में शामिल कर दिया गया hai. इस उपलब्धि के बनिस्पत उन्हें नई दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में 12 नवम्बर 2017 को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में शामिल किया जाएगा
उदयपुर के अंतर्राष्ट्रीय गिनीज़ बुक, गोल्डन बुक, और लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर इकबाल सक्का को विश्व के टॉप 100 वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर्स की सूचि में शामिल कर दिया गया hai. इस उपलब्धि के बनिस्पत उन्हें नई दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में 12 नवम्बर 2017 को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में शामिल किया जाएगा. इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्डस द्वारा होने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान सम्मलेन के लिए विश्व के 6 देशो के सम्पादक सदस्यों की टीम ने भारत के 52 रिकॉर्डस बनाने वाले पहले भारतीय होने पर इकबाल सक्का को विश्व के टॉप 100 रिकॉर्ड होल्डर की सूचि में स्थान दिया है.
सक्का की इस उपलब्धि पर इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्डस के मुख्य सम्पादक डॉ. बी आर चौधरी ने बधाई हुए सक्का को अपनी विश्व स्तरीय सूक्षम स्वर्ण कलाक्रित्यों को नई दिल्ली में प्रदर्शन के लिएइ आमंत्रित किया है. अब तक 52 उपलब्धियां विश्व रिकोर्ड्स बुक में दर्ज करा चुके सक्का ने चीन, अमेरिका, सुडान, इंडोनेशिया, वियतनाम, जापान, कनाडा व् दुबई इत्यादि के विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर अपने देश का नाम विश्व में रोशन किया है.
सक्का की इस उपलब्धि पर उदयपुर के कलाप्रेमियों ने शहर का नाम एक बार फिर विश्व में गौरवान्वित करने पर सक्का को बधाई के साथ उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी हैं.

