इक़बाल सक्का ने 2018 हॉकी मेंस वर्ल्ड कप बनाया

इक़बाल सक्का ने 2018 हॉकी मेंस वर्ल्ड कप बनाया

भारत में इन दिनों 2018 ओडिसा हॉकी मेंस वर्ल्ड कप चल रहा है। 43 साल का खिताबी सूखा समाप्त करने के इरादे से खेल मैदान में उतरी भारतीय टीम को भेंट करने के लिए उदयपुर के विश्व रिकार्ड्स मैन इक़बाल सक्का ने सोने से बनाया 2018 ओडिशा हॉकी वर्ल्ड कप प्रतिकृति हूबहू हॉकी वर्ल्ड कप जैसा विश्व का सबसे छोटा एवं सूक्ष्मदर्शी लेंस की मदद से देखे जाने वाली वर्ल्ड कप की ऊंचाई 3 मिलीमीटर, पृथ्वी 2 मिलीमीटर, हॉकी बॉल 1 मिलीमीटर तथा हॉकी स्ट

 

इक़बाल सक्का ने 2018 हॉकी मेंस वर्ल्ड कप बनाया

भारत में इन दिनों 2018 ओडिसा हॉकी मेंस वर्ल्ड कप चल रहा है। 43 साल का खिताबी सूखा समाप्त करने के इरादे से खेल मैदान में उतरी भारतीय टीम को भेंट करने के लिए उदयपुर के विश्व रिकार्ड्स मैन इक़बाल सक्का ने सोने से बनाया 2018 ओडिशा हॉकी वर्ल्ड कप प्रतिकृति हूबहू हॉकी वर्ल्ड कप जैसा विश्व का सबसे छोटा एवं सूक्ष्मदर्शी लेंस की मदद से देखे जाने वाली वर्ल्ड कप की ऊंचाई 3 मिलीमीटर, पृथ्वी 2 मिलीमीटर, हॉकी बॉल 1 मिलीमीटर तथा हॉकी स्टिक 2 मिलीमीटर जिसका कुल वज़न मात्र 100 मिलीग्राम सोने से बनाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

आश्चर्य चकित कर देने वाली अंगूठे पर रखी हॉकी मेंस वर्ल्ड कप को शहर के पर्यटक स्थल फतेहसागर, दूध तलाई, मोतीमगरी, सुखाड़िया सर्किल, सहेलियों की बाड़ी जैसे स्थानों पर प्रदर्शन किया तो लोगो ने विश्व की सबसे छोटी मेंस 2018 वर्ल्ड कप को बहुत पसंद किया एवं सक्का की कलाकारी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इक़बाल सक्का चाहते है की विश्व की सबसे छोटी हॉकी मेंस वर्ल्ड कप को भारत सरकार की तरफ से विजेता टीम को भेंट की जाए। इसके लिए सक्का ने देश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेलमंत्री तथा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ और भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा को पत्र लिखकर अवगत कराया है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal