इक़बाल सक्का ने बनाया विश्व का सबसे छोटा सोने का तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ के अवसर पर उदयपुर के सुक्ष्म कलाशिल्पी इकबाल सक्का ने सूक्ष्म भारतीय तिरंगे झण्डे का मॉडल बनाकर गिनीज बुक में दर्ज विश्व के सबसे छोटे राष्ट्रीय झण्डे का विश्व रिकॉर्ड का दावा पेश किया है। अभी यह रिकॉर्ड कनाडा के नाम है।

सोने से निर्मित सूक्ष्मदर्शी लेन्स की मदद से देखा जाने वाला राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झण्डा मात्र 0.5 मिलीमीटर का है जो सबसे पतली 12 नंबर की सुई के छेद से आसानी से निकाला जा सकता है। गिनीज बुक में दावा प्रस्तुत करते हुए सक्का ने दावा की गई विश्व के सबसे छोटे सोने के तिरंगे झण्डे की कृति को राष्ट्रीय संग्रहालय (भारत सरकार) नई दिल्ली में रखने का अनुरोध महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर किया है।