इकबाल सक्का सूक्ष्म स्वर्ण माचिस इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

शहर के जाने माने स्वर्ण धातुओं की कलाकृतियों के निर्माता इकबाल सक्का की एक ओर कलाकृति को इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है।

 | 

इकबाल सक्का सूक्ष्म स्वर्ण माचिस इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

शहर के जाने माने स्वर्ण धातुओं की कलाकृतियों के निर्माता इकबाल सक्का की एक ओर कलाकृति को इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है।

कलाकार सक्का द्वारा निर्मित सूक्ष्मदर्शी लेंस की सहायता से देखी जाने वाली सूक्ष्म सोने की माचिस के इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होने पर इण्डिया बुक के मुख्य संपादक डॉ.बी.आर.चौधरी ने सक्का को प्रमाण पत्र, गोल्डन ट्रॉफी, आईडी कार्ड, रिकॉर्ड्स बुक बेज एवं दो वाहन स्टीकर्स भारतीय कार्यालय हरियाणा से प्रदान किए हैं।

उल्लेखनीय है कि सक्का द्वारा निर्मित इस माचिस की लंबाई 3 मिलीमीटर, चौड़ाई व ऊंचाई 2-2  मिलीमीटर है। माचिस का ढक्कन (ड्रावर) 3 गुणा 2 मिलीमीटर है इसमें दो-दो मिलीमीटर लम्बी सोने की बहुरंगी मसाला युक्त 51 दियासलाई रखी गई है एवं माचिस के दोनों ओर मसाला भी लगाया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News