इकबाल सक्का ने यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में लिखाया नाम

हाल ही में इकबाल सक्का द्वारा विश्व की सबसे छोटी ऑफिशियल स्वर्ण रबर स्टेम्प बनाने पर यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक 2013 के संस्करण में विश्व की सबसे छोटी रबर स्टेम्प के रूप में दर्ज किया गया।

 | 

इकबाल सक्का ने यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में लिखाया नाम

उदयपुर के ख्यातनाम कलाकार एवं शिल्पकार इकबाल सक्का ने सफलता का एक और पायदान छूते हुए अपनी सूक्ष्म कलाकृति से एक बार फिर भारत का नाम यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज कराया है।

हाल ही में इकबाल सक्का द्वारा विश्व की सबसे छोटी ऑफिशियल स्वर्ण रबर स्टेम्प बनाने पर यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक 2013 के संस्करण में विश्व की सबसे छोटी रबर स्टेम्प के रूप में दर्ज किया गया।

सक्का द्वारा बनाई विश्व की सबसे छोटी रबर स्टेम्प की ऊंचाई मात्र 4.8 मिलीमीटर, चौडाई 2.4 मिलीमीटर तथा अ्रंग्रेजी में FREE (फ्री) लिखा गया जिसे ओरिजनल स्टेम्प की तरह स्याही पेड पर लगाकर सादे कागज पर ठप्पा लगाने पर FREE स्पष्ट रूप से छप जाता है जिसे लेन्स की सहायता से देखा व पढा जा सकता है।

विश्व की सबसे छोटी स्टेम्प को यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक द्वारा विश्व की सबसे छोटी रबर स्टेम्प के रूप में दर्ज होने का प्रमाण पत्र यूनिक वर्ल्ड रिकार्ड्स के मुख्य सम्पादक शब्बाबी मंगल की ओर से इकबाल सक्का को भारतीय कार्यालय, पंजाब से जारी किया गया।

इकबाल सक्का इससे पूर्व विभिन्न सूक्ष्म कलाकृतियों से शहर, राज्य व देश का नाम गिनीज बुक, लिम्बा बुक, इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स वर्ल्ड अमेजिंग, वर्ल्ड रिकार्ड्स इण्डिया बुक, यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज करा चुके हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News