इक़बाल सक्का की शतरंज एवरेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
लेकसिटी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण शिल्पकार और कई वर्ल्ड रिकॉर्ड के मालिक इक़बाल सक्का का एक और शाहकार एवरेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड में जुड़ गया है। इक़बाल सक्का के विश्व की सबसे छोटी सोने की शतरंज बनाकर अपना ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम एवरेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया है। इक़बाल सक्का ने 23 कैरेट सोने से बनी 14x14 मिलीमीटर आकर का शतरंज बोर्ड बनाया है जिनमे राजा 5 मिलीमीटर, वज़ीर 4 मिलीमीटर, हाथी, घोडा, ऊँट 3.5 मिलीमीटर साइज़ के तथा सैनिक (प्यादे) 2 मिलीमीटर साइज़ के बनाए है।
लेकसिटी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण शिल्पकार और कई वर्ल्ड रिकॉर्ड के मालिक इक़बाल सक्का का एक और शाहकार एवरेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड में जुड़ गया है। इक़बाल सक्का के विश्व की सबसे छोटी सोने की शतरंज बनाकर अपना ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम एवरेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया है।
इक़बाल सक्का ने 23 कैरेट सोने से बनी 14×14 मिलीमीटर आकर का शतरंज बोर्ड बनाया है जिनमे राजा 5 मिलीमीटर, वज़ीर 4 मिलीमीटर, हाथी, घोडा, ऊँट 3.5 मिलीमीटर साइज़ के तथा सैनिक (प्यादे) 2 मिलीमीटर साइज़ के बनाए है।
दुनिया के सबसे छोटे सोने से बने इस शतरंज बोर्ड पर खिलाडी चिमटों की सहायता से मोहरो को आसानी से खेल सकते है। विश्व की सबसे छोटी सोने की शतरंज का वज़न मात्र 1.500 मिलीग्राम है, बेहद छोटी यह शतरंज आसानी से फूँक से उड़ाई जा सकती है।
बेहद लघु स्वर्ण कलाकृतियों के विशेषज्ञ इकबाल सक्का द्वारा बनाई गई यह कलाकृति एवरेस्ट वर्ल्ड रिकार्ड्स, नेपाल द्वारा विश्व की सबसे छोटी सोने की शतरंज होने का प्रमाण पत्र एवरेस्ट वर्ल्ड रिकार्ड्स संस्था के संस्थापक व अनुसन्धान निर्देशक मथुरा श्रेष्ठ द्वारा काठमांडू, नेपाल कार्यालय से जारी किया गया।